WWW.MY SARKARI RESULT.IN
ALL INDIA JOBS

08 January 2023 Current Affairs

Current Affairs My Sarkari Result

08 January 2023 Current Affairs


Q.1 सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, कौनसा मौलिक अधिकार, राज्य या उसकी इकाइयों के अलावा अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी लागू किया जा सकता है ?
• अनुच्छेद 19 और 21
Explain :
• सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 में निहित मौलिक अधिकार न केवल राज्य और इसकी इकाइयों बल्कि अन्य लोगों के खिलाफ भी लागू किए जा सकते हैं।
• यानी अब सिर्फ राज्य ही नहीं आम नागरिक के खिलाफ भी इन अनुच्छेदों का उपयोग किया जा सकता है।

Q.2 किस राज्य ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाति सर्वेक्षण शुरू किया ?
• बिहार
Explain :
• बिहार सरकार ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाति सर्वेक्षण शुरू कर दिया है।
• प्रत्येक परिवार की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ केवल जातियों (उप-जातियां नहीं) को सूचीबद्ध किया जाएगा।

Q.3 5 जनवरी 2023 को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने किस शहर में अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया ?
• राउरकेला
Explain :
• ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 5 जनवरी 2023 को राउरकेला में अत्याधुनिक हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन किया।
• स्टेडियम का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर रखा गया है।

Q.4 किसने भारतीय सेना के लिए लो-स्मोक सुपीरियर केरोसिन तेल लॉन्च किया है ?
• भारत पेट्रोलियम
Explain :
• भारत पेट्रोलियम ने भारतीय सेना के लिए लो-स्मोक सुपीरियर केरोसिन तेल लॉन्च किया है।
• BPCL सेना को नई LSLA ग्रेड SKO सप्लाई की आपूर्ति शुरू करने वाली पहली तेल विपणन कंपनी के रूप में उभरी है।

Q.5 भारत में कितनीं वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) प्रयोगशालाओं को उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार के वैश्विक केंद्रों में बदल दिया जाएगा ?
• 37
Explain :
• भारत में सभी 37 वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) प्रयोगशालाओं को उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में अनुसंधान और नवाचार के वैश्विक केंद्रों में बदल दिया जाएगा।
• देश भर में फैली 37 CSIR प्रयोगशालाएं अपने कार्य के एक अलग विशिष्ट क्षेत्र के लिए समर्पित हैं। 

Q.6 ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके सम्मान में मूर्ति प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर कौन बनी हैं ?
• बेलिंडा क्लार्क
Explain :
• ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में उनके सम्मान में एक प्रतिमा प्राप्त करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।

Q.7 बंधन बैंक ने 5 जनवरी 2023 को बैंक के ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली के साथ ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान शुरू किया। बंधन बैंक का मुख्यालय कहाँ है ?
• कोलकाता
Explain :
• बंधन बैंक ने 5 जनवरी 2023 को बैंक के ब्रांड एंबेसडर सौरव गांगुली के साथ ‘जहाँ बंधन, वहाँ ट्रस्ट’ अभियान शुरू किया।
• यह एक एकीकृत मार्केटिंग अभियान है जिसमें कंपनी ने उस ‘विश्वास’ पर जोर दिया है जो ब्रांड सात वर्षों की अवधि में बैंक के रूप में अर्जित करने में सक्षम रहा है।

Q.8 किस देश ने अमेरिकी फुलब्रूड रोग से सुरक्षा के लिए मधुमक्खियों के पहले टीके को मंजूरी दी है ?
• अमेरीका
Explain :
• अमेरिकी फॉलब्रूड रोग से सुरक्षा के लिए अमेरिका ने मधुमक्खियों के लिए अब तक के पहले टीके को मंजूरी दी है।
• वर्कर मधुमक्खियों द्वारा रानी मधुमक्खी को दिए जाने वाले रॉयल जेली फीड के साथ वैक्सीन को प्रशासित किया जाएगा।

Q.9 ‘अंबेडकर: ए लाइफ’ पुस्तक के लेखक कौन हैं ?
• शशि थरूर
Explain :
• सांसद और लेखक, शशि थरूर की नवीनतम पुस्तक अम्बेडकर: ए. लाइफ को जनवरी 2023 में किताब कोलकाता कार्यक्रम में लॉन्च किया गया।
• इस पुस्तक में, थरूर अम्बेडकर की कहानी को बड़ी स्पष्टता, अंतर्दृष्टि और प्रशंसा के साथ बताते हैं।

Q.10 हाल ही में ‘इंटेलिजेंट ट्रे रिट्रीवल सिस्टम’ खबरों में रहा है, यह निम्नलिखित में से किससे संबंधित है ?
• स्क्रीनिंग तकनीक
Explain :
• PIB न्यूज: MSME के केंद्रीय मंत्री ने MOPA (GOA) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मेसर्स SJK इनोवेशंस प्राइवेट लमिटेड, MSME-मेक इन इंडिया कंपनी द्वारा निर्मित वर्चुअल इंटेलिजेंट ट्रे रिट्रीवल सिस्टम (ITRS) का उद्घाटन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *